- Home
- /
- जीवन शैली
- /
- ट्रेवल एंड एडवेंचर
- /
- बारिश में घूमने का बना रहे हैं...
Monsoon Travels: बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान? तो इन डेस्टीनेशंस को अपनी लिस्ट में जरूर करें शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में कई लोगों को घूमने-फिरने में बहुत ही मजा आता है। क्योंकि हर तरफ हरियाली, पहाड़ों से गिरते झरने, बादलों से ढकी वादियां और ठंडी हवाएं सफर का मजा कई गुना बढ़ा देती हैं। अगर आप भी इस शानदार मौसम में घूमने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ जगहें लेकर आए हैं। इन जगहों पर जाकर घूमने में और ज्यादा मजा आएगा।
इन जगहों का जरूर करें रुख
माउंट आबू
राजस्थान का माउंट आबू बारिश के बाद हरियाली से भर जाता है। यहां नक्की झील, गुरु शिखर और दिलवाड़ा जैन मंदिर पर्यटकों की पहली पसंद हैं।
अगुम्बे
कर्नाटक का अगुम्बे अपनी घनी हरियाली और तेज बारिश के लिए जाना जाता है। यहां के जंगल, झरने और बादलों से घिरी पहाड़ियां मन मोह लेती हैं।
मुन्नार
केरल का मुन्नार मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखता है। चाय के बागान, झरने और पहाड़ी रास्ते यहां आने वालों को अलग ही सुकून देते हैं।
चेरापूंजी
मेघालय का चेरापूंजी बारिश पसंद करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के झरने, प्राकृतिक पुल और गुफाएं मानसून में सबसे ज्यादा आकर्षक लगती हैं।
फूलों की घाटी
उत्तराखंड की फूलों की घाटी जुलाई और अगस्त में रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है। यहां का प्राकृतिक नजारा हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है।
यह भी पढ़े -बारिश के मौसम में गर्मी से तो मिल रही राहत लेकिन बीमारी से हो सकती है परेशानी, ऐसे रखें अपनी सेहत का खास ख्याल
कूर्ग
कर्नाटक का कूर्ग कॉफी के बागानों, घने जंगलों और खूबसूरत झरनों के लिए मशहूर है। वहीं महाराष्ट्र का अंबोली भी बारिश के दिनों में झरनों और हरियाली की वजह से पर्यटकों की पसंद बन जाता है।
पचमढ़ी
अगर मध्य प्रदेश घूमने का मन है, तो पचमढ़ी और सतपुड़ा की वादियां भी मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। यहां झरने, गुफाएं और चारों ओर फैली हरियाली यादगार अनुभव देती है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
बारिश में यात्रा करते समय छाता, बरसाती, पानी से बचाने वाला बैग और अच्छी पकड़ वाले जूते जरूर साथ रखें। यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी ले लें और पहाड़ी इलाकों में प्रशासन की सलाह का पालन करें। थोड़ी सी तैयारी आपकी मानसून यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकती है।
Created On :   4 July 2026 7:54 PM IST











